*संघर्षों के दम पर लेकर रहेंगे पुरानी पेंशन- चेत नारायण सिंह*

 

👉उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन का दूसरा दिन

👉शिक्षकों से संबंधित 14 प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत, सभी प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित
🔳🔳🔳
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 58 वें प्रांतीय सम्मेलन का द्वितीय सत्र में सदन के समक्ष 14 प्रस्ताव प्रस्तुत किये। सदन में प्रस्तुत प्रस्ताव पर खुली बहस हुईं और सम्पूर्ण प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया। सदन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व संचालन महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने किया।
सम्मेलन में प्रस्तुत 14 प्रस्तावों को प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह,श्री नारायण दूबे, गिरेंद्र कुशवाहा, महेश चंद्र शर्मा,नरसिंह बहादुर सिंह, सुलेखा जैन, प्रदेश मंत्री डा.संजय द्विवेदी ने प्रस्तुत किया। सदन के खुले मंच पर प्रस्तुत 14 प्रस्तावों के समर्थन में प्रदेश के 75 जनपदों के जिलाध्यक्ष व मंत्रियों से विचार माँगा गया। सभी ने प्रस्ताव का खुला समर्थन किया।
प्रस्ताव के समर्थन में महेश राम, गिरिजानांद यादव, रविन्द्र सिंह, राजेश राय, अरुण सिंह, श्रवण कुमार तिवारी,संदीप सिंह,विनय सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज सिंह, रविन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, गुलाब चंद्र मौर्य, अजय प्रताप सिंह, अशोक चौरसिया, सुधाकर सिंह, दिनेश चक्रवर्ती,जय प्रकाश सिंह, शैलेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, राम प्रकाश सिंह, अजय कुमार सिंह, विजय सिंह यादव, चंद्रप्रकाश दुबे, दयाशंकर सिंह,सुजीत चौरसिया,अरविंद सिंह, राजेश राय, विनोद राय,देवी प्रसाद पाण्डेय, वीरेंद्र भारती ने अपने विचार रखें।
एस दौरान सदन में संरक्षक व सदस्य विधान परिषद राज बहादुर सिंह चंदेल, विधायक डा. राघवेंद्र शर्मा, वहिदुल्लाह शहीदी, पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, रजनीश चौहान, महेश चंद्र शर्मा, प्रदीप पटेल, ब्रजेश कुमार दीक्षित, राम कुमार कोली, मोना शर्मा, वाणी पाराशरी, देव स्वरुप त्रिवेदी,प्रतिभा शर्मा, विजय यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।