नौतनवां (महराजगंज) वैदिक धर्म संजीवनी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौतनवां महराजगंज के प्रधानाचार्य रहे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने उन्हे शुभकामनाएं दिये।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे नगर पालिका अध्यक्ष श्री बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहां कि एक शिक्षक कभी भी सेवामुक्त नही होता है। उन्होंने कहां सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षक की समाज के प्रति जिम्मेदारियां और बढ़ जाती है। हम उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते है।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता जनार्दन प्रसाद मिश्रा (पूर्व प्रधानाचार्य) ने किया। संचालन संतोष कुमार शुक्ला प्रधानाचार्य ने किया।
इस अवसर पर कृष्ण मोहन दूबे,(प्रधानाचार्य),सुन्दर दूबे संस्कृत मा०वि०अड्डा बाजार,मदनेश मणि त्रिपाठी (प्रधानाचार्य),हीरा त्रिलोकी, इन्द्रावती,शान्ति संस्कृत मा०वि०सोहरवलिया अवनीश मिश्रा(प्रधानाचार्य)एम०आर०संस्कृत इ०का०चड़लहा,अध्यापक विनोद कुमार, सन्तराम, राजेश कुमार मद्धेशिया,मानदेय अध्यापिका श्रीमती निशी वर्मा, श्रीमती अपर्णा पाण्डेय उपस्थित रहे।