नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 

पौली।
पौली ब्लॉक क्षेत्र स्थित बाबा कंकण्डेश्वर नाथ मंदिर पौली के परिसर मे रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह का आयोजन किया ।
आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरे गर्म जोशी के साथ नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह के पौली क्षेत्र मे प्रथम आगमन पर महेश्वरपुर  पुल पर रिसीव किया और पौली शिव मंदिर पर कार्यक्रम  स्थल पहुंचे ।
स्वागतोपरान्त मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए
नीतू सिंह ने कहाकि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौपी है उसका निर्वहन करना और कार्यकर्ता के सम्मान के लिए हमेशा खडी रहूंगी  ।
पार्टी ने जो दाईत्व देकर हमारा और हमारे जिले का सम्मान बढाया है  साथ साथ पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए हम लोग कटीबद्ध है। सरकार द्वारा महिलाओ को आगे बढ़ाने के लिए जो जिम्मेदारी सौंपी है उसकी सराहना करते हुए कहा की विपक्षी पार्टी के लोग महज लोगो को गुमराह करने का कार्य कर रहे है । महिला  सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में भाजपा अग्रणीय है दिल्ली में महिला मुखिया होना एक उदाहरण है।
इसी क्रम मे राममिलन यादव ने कहा कि पार्टी ने एक होनहार महिला निष्ठावान ,संघर्षशील कार्यकर्ता को जिले की कमान शौपकर सभी कार्यकर्ताओं महिलाओं का मान बढाया है इससें निश्चित ही संगठन और कार्यकर्ता दोनो को मजबूती मिलेगी ।
इस अवसर पर विधायक गणेश चंद चौहान,ब्लॉक प्रमुख संघ जिला अध्यक्ष राममिलन यादव, गणेश पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष अरविंद सिंह,उमेश सिंह , कपिल देव कनौजिया, अक्षय सिंह, भुवनेश मणि, प्रदीप पाल, सुनील सिंह, रामबृक्ष कनौजिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।