भोजन बनाते समय गैस रिसाव से छप्पर में लगी आग

बस्ती: लालगंज थानाक्षेत्र के बरतनिया गांव में   रात करीब आठ बजे भोजन बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर के रिसाव से अचानक आग लग गई। आवासीय छप्पर और उसमे रखा गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। थानाक्षेत्र बरतनिया गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी रविंदर निषाद मंगलवार की रात अपने छप्पर के मकान में भोजन बना रही थी।आग की लपटे इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में रविंदर और उनके भाई नागेन्द्र की रहायसी छप्पर को अपने चपेट में ले लिया।
ंंंं