लखनऊ बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में 19 मार्च को कुलानुशासक मंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें हाल के दिनों में हुई अप्रिय घटनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में उच्च स्तरीय शोध एवं शैक्षणिक वातावरण को बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे छात्र-छात्राएं जो गैर-अकादमिक और अनुशासनहीन गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध विश्वविद्यालय की छात्र आचार संहिता के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से अपेक्षा की है कि वे परिसर में शैक्षणिक माहौल और अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करें।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि छात्रों को एक सकारात्मक और शोधपरक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन सतत प्रयास करता रहेगा, जिससे अकादमिक गतिविधियों को किसी प्रकार की बाधा न पहुंचे।