आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की घोषणा की

Lucknow 
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन विस्तार के तहत शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश प्रभारी एवं सांसद नव्व संजय सिंह की स्वीकृति से शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नव्व महेंद्र सिंह ने विभिन्न जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए।इस अवसर पर नव्व महेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक प्रकोष्ठ को और सशक्त बनाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की मजबूती को और बढ़ावा देगी और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी तरीके से कार्य किया जाएगा।घोषित जिला अध्यक्षों में हापुड़ से नव्व प्रभु पाल सिंह, शामली से नव्व दिनेश चंद्र शर्मा, गाजियाबाद से नव्व रिंकू कुमार, बागपत से नव्व आर्यश तोमर, आगरा से नव्व मनोज राम, मिर्जापुर से नव्व इंद्रसेन सिंह, चित्रकूट से नव्व विनय पांडे और महाराजगंज से नव्व महेंद्र सिंह शामिल हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी को विश्वास है कि ये सभी नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।