पुलिस की गिरफ्त में आए तीन भैंस चोर

Basti तीन दिन पहले कोतवाली क्षेत्र से चोरी गई भैंस
बाल अपचारी समेत तीन लोगों ने की थी भैंस चोरी
बस्ती: कोतवाली थानाक्षेत्र के पिकैरादत्तूराय मोहल्ले से तीन दिन पहले चोरी गई अजय यादव की भैंस 16 मार्च को उनके घर से चोरी कर लिया गया था। इस मामले में केातवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। चोरी भैंस को नगर पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र नवगढ़ गांव से बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े तीन चोरों में से दो बाल अपचारी हैं जबकि तीसरा आरोपित अभय चौधरी पुत्र विनोद चौधरी निवासी ग्राम डमरुआ थाना कोतवाली का रहने वाला है। इसके कब्जे से चोरी गई घटना के तीसरे दिन मंगलवार को बरामद कर लिया गया। आरोपितों को संबंधित कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर अदालत के आदेश पर जेल रवाना कर दिया गया। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उनके अलावा एसआई मो. मुस्तफा, मुख्य आरक्षी हेमन्त सिंह, आरक्षी प्रमोद साहनी शामिल रहे।