गोटवा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा में 5 की मौत, 3 घायल

बस्ती जनपद में नगर थाना क्षेत्र के गोटवा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा में एक कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहा एक ट्रक का कंटेनर लेन बदलने के दौरान अयोध्या से बस्ती की तरफ आ रही एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर से कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार कुल 8 लोगों में से 3 की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

*घायलों व मृतकों का विवरण निम्न है -*
*घायल*
1.छागूर यादव पुत्र उमा यादव सकिनान इजरायली थाना कटया जिला गोपालगंज, 2. भुआल पुत्र शंभू प्रसाद निवासी काजीडीह महुवा थाना विजईपुर जिला गोपालगंज बिहार
3.अनिरुद्ध पुत्र सूर्यनाथ निवासी तरकुलही जसोपुर थाना खोराबार गोरखपुर।

*मृतक*
1. शिवराज सिँह पुत्र होमपाल सिंह सा 0दबोईकला थाना असमोली जनपद संभल, 2. शकील पता अज्ञात, 3. बिस्वजीत पता अज्ञात, 4. बहारन पता अज्ञात, 5. ड्रा0 प्रेम पुत्र नन्दलाल सा0 तरकुलही जसोपुर थाना खोराबार गोरखपुर।