थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि होली एवं रमजान के त्यौहार को आपसी के साथ सौहार्द से मनाये अराजकतत्व अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले के ऊपर सख्त होगी कार्रवाई
नौतनवा (महराजगंज) आगामी त्यौहार को लेकर कस्बे के पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुयी। पीस कमेटी की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि होली एवं रमजान के त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाये। अगर कोई अराजकतत्व अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की कानून व्यवस्था बनाये रखने में शासन प्रशासन की मदद करें।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, चौकी प्रभारी छोटे लाल, सभासद धर्मात्मा जायसवाल,जयप्रकाश मद्धेशिया, अनिल मद्धेशिया, राकेश जायसवाल,अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, राजू अग्रहरि,पवन बेरीवाल, गौतम जोशी, दिनेश खेतान,मोहम्मद इस्लाम, वारिस कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहे।