साहित्य उपवन रचनाकार भाव‌ महाकुंभ में लगाई सैंकड़ों रचनाकारों ने डुबकी

साहित्य उपवन रचनाकार अपने अनूठे अंदाज में सभी कार्य संपादित करता है। यही बात इस मंच को साहित्य की दुनिया में सबसे अलग पहचान देती है। कार्यक्रम चाहे जमीनी स्तर पर हो या आभासी स्तर पर, दोनों को बड़ी तल्लीनता व तन्मयता से अंजाम देकर हर रचनाकार को आकर्षित करता है। आज ही पिछले महिने से अनवरत चला आ रहा भाव महाकुंभ का पावन आयोजन सम्पन्न हुआ। इस महाकुंभ में देश भर के सैंकड़ों रचनाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर डुबकी लगाई। इस उपलक्ष्य में साहित्य उपवन रचनाकार के अध्यक्ष रोहित रोज ने शामिल सभी रचनाकारों को ‘साहित्य अधीरथ’ सम्मान से सम्मानित किया। इस पावन आयोजन को अपने श्रम स्वेदों से व्यवस्थापिका संगीता मिश्रा जी ने सींचकर सम्पन्न किया। इसमें शामिल सभी रचनाओं को एकत्र करके भाव‌महाकुंभ पत्रिका भी बनाई ग‌ई जो कि बहुत ही वंदनीय कार्य है। इस पत्रिका को संगीता मिश्रा जी ने बड़ी खूबसूरती से संपादित किया। पत्रिका के रूप में उपहार पाकर प्रत्येक रचनाकार बहुत प्रसन्न हैं। सभी की रचनाएं भक्ति और शांत रस की मिली जुली अनुभूति हैं। देवों के देव‌ महादेव को समर्पित इस ई पत्रिका का कलेवर आकर्षक व रचनाओं में पाठकों के हृदय को आह्लादित करने की कुव्वत है। भाव महाकुंभ का विमोचन अध्यक्ष रोहित रोज के कर कमलों से बड़े ही दिलकश अंदाज में फेसबुक पटल पर किया गया। साहित्य उपवन रचनाकार के सभी पदाधिकारी कल्याणकारी भाव से संगठित होकर कार्य करते हैं जो इस मंच की खासियत है। भाव महाकुंभ में शामिल रचनाकर हैं –

जगदीश गोकलानी जी, बाबा बैद्यनाथ झा जी, मीना माहेश्वरी माही जी, भूपेंद्र कुमार भूपी जी, रेवा राम डेहरिया जी, गोपाल सिन्हा जी, फूलचंद्र विश्वकर्मा जी,कृत्या नंद झा अमृत जी,

संजीव भटनागर जी, दिलीप कुमार झा जी,

युद्धवीर सिंह बिष्ट जी, छोटेलाल शुक्ला जी, पूनम त्रिपाठी जी, रंजना बिनानी जी, कामिनी हजेला जी, देवेंद्र सिंह गुड्डू जी, बी एन पांडे जी, नन्हें सिंह ठाकुर जी, बलबीर सिंह वर्मा जी, वागीश जी, आर के प्रजापति साथी जी,

पूर्णिमा पांडेय पूर्णा जी, रूपा माला जी, अनु तोमर जी, बृज व्यास जी, सुभाष कुशवाहा जी,

विरेन्द्र जैन जी, स्वर्णलता सोन जी, कृष्णदेव चतुर्वेदी जी, कुसुम लता तरुशी जी, प्रवीणा सिंह राणा जी, डी एन झा जी, गीतकार मनोहर मधुकर जी, कमला उनियाल जी, सुनीता सिंह सरोवर जी, सरोज दुगड़ सविता जी, अशोक पटसारिया नादान जी, संध्या चतुर्वेदी जी,नीतू रवि गर्ग कमलिनी जी, सरला भंसाली जी, अंशी कमल जी, सुमन किमोठी वसुधा जी, एकता गुप्ता जी, आशा नेगी पंवार जी, रूपेश कुमार जी, विनीता चौरसिया जी, पद्मा मोटवानी जी, पूनम त्रिपाठी जी, अर्चना तिवारी स्मृति जी, नरेश चंद उनियाल जी, आशा शुक्ला कृतिका जी, वंदना खण्डूरी जी, अनामिका वैश्य आईना जी, सिद्धि ढोभाल जी, सरोज डिमरी जी, अर्चना श्रीवास्तव जी, कांति वल्लभ जोशी जी, नीलम डिमरी जी, शरद कुमार मिश्रा जी, विनीता सिलोरी भट्ट जी एवं रेखा तिवारी जी। साहित्य समृद्धि के लिए समर्पित साहित्य उपवन रचनाकार मंच अद्वितीय है।

संवाददाता कृष्णकांत मिश्र।