भयहरण नाथ धाम में सामाजिक भंडारा 23 अगस्त को

 

प्रतापगढ़ से अनुराग उपाध्याय की रिपोर्ट

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में सामाजिक भंडारा 23 अगस्त दिन शनिवार को होगा। ज़िसमें हजारों लोग प्रतिभाग करेंगे। 26 अगस्त को हरि तालिका तीज के अवसर पर हजारों महिलाएं भोले भयहरण महादेव के पूजन हेतु एकत्र होगी। दोनो अवसर पर सुव्यवस्था हेतु धाम की प्रबन्ध संस्था भयहरण नाथ क्षेत्रीय विकास संस्थान नें प्रशासन सहित नगर पंचायत व पुलिस विभाग को आवश्यक सहयोग हेतु पत्र लिख कर अनुरोध किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महासचिव समाज शेखर ने बताया की मुख्य पुजारी भोला नाथ तिवारी के मार्गदर्शन में सामूहिक रूप से परम्परागत सामाजिक भंडारा वर्षो की भाँति 23 अगस्त को अपराह्न 2 बजे से आयोजित हो रहा है जिसमें 15 से 20 हजार भक्त प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। भंडारे का संयोजन प्रमुख कार्यकर्ता प्रदीप सिंह धोनू के देखरेख में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी भागीदारी कर रहे है। साथ ही 26 अगस्त को हरितालिका तीज के अवसर पर गत वर्षो की भाँति परंपरा गत रूप में अपराह्न 2 बजे से देर रात्रि तक तकरीबन 10 से 15 हजार महिलाओं का धाम में शुभागमन होगा। इस अवसर पर सुव्यवस्था हेतु प्रशासन से अपेक्षा के साथ साथ सभी मंदिरों के व्यवस्थापको से जरूरी व्यवस्था गत वर्षो की भाँति करने के निर्देश दिये गए है। कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र व स्वच्छता नायक राज कुमार को स्वच्छता के साथ सभी व्यवस्था में सहयोग हेतु जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह ने प्रबन्ध समिति व मन्दिर मेला समितियों के साथ आवश्यक सहयोग व सहभागिता की जिम्मेदारी ली है।