अम्बेडकर नगर। औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पंकज मेडिकल स्टोर, रमाशंकर सिंह मेडिकल स्टोर चैनपुर,विकास मेडिकल स्टोर जलालपुर अंबेडकरनगर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान औषधियों के रख रखाव एवं औषधियों के अभिलेखों की भी जांच की गई, जांच के दौरान कुछ औषधियों के क्रय अभिलेख नहीं पाए गए जिनको प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया। विक्रय अभिलेख नियमित जारी करने कड़े निर्देश दिया गया निरीक्षण के दौरान कैमरे की जांच की गई कैमरा लगा नहीं पाया गया कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया