संदिग्ध परिस्थिति में महिला कि मृत्यु

नौतनवा (महराजगंज) कस्बे के लोहिया नगर में एक महिला कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के लोहिया नगर में बुधवार कि रात गुडिया पत्नी ओमप्रकाश 38 वर्षीय महिला जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु हो गयी।

घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाने कि पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिये भेजा। जहां डाक्टरों ने महिला को मृतक घोषित किया। मृत्यु कि खबर सुनकर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोप लगया कि गुडिया को जहर खिलाकर हत्या कर दी गयी है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।