पति, पुत्री, ननद को मारने पीटने में तीन पर दर्ज कराया मुकदमा

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी राशिदा पत्नी अच्छू ने तीन लोगों पर अपने पति, पुत्री, ननद को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पति कांशीराम आवास निवासी सूरज के आटो में बैठ गए, जिससे नाराज होकर उसने, उसकी पत्नी गुड़िया, पिता एजाज ने मिलकर उन्हे मारा पीटा, हल्ला गुहार सुनकर जब परिवार के लोग पहुंचे, बीच बचाव करने लगे तो तीनों आरोपियों ने मिलकर उसकी पुत्री राबिया, ननद रूखसाना को भी मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।