दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत छह पर मुकदमा

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के बखरिया अपने मायके में रह रही एक विवाहिता ने छह ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, प्रताड़ित करने, गाली गुप्ता देने का आरोप लगाया है। कहा है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना के चलते वह अपने मायके में रह रही है।
रूधौली पुलिस को दी गई तहरीर में सदरूननिशा पत्नी शाह आलम ने सिद्धार्थनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बरगदवा निवासी अपने पति शाह आलम, ससुर अब्दुलबारी , तीन ननदो व एक देवर पर दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, गाली गुप्ता देने, प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रूधौली पुलिस मामले में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ बीएनएस, आईपीसी, डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।