दीवार पर पेशाब करने वाले का नाम बताने पर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के परसिया निवासी सुन्दरम ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी राजेन्द्र चैधरी ने सानू के घर की दीवार पर पेशाब कर दिया। जब सानू ने उससे पूछा कि पेशाब किसने किया है तो उसने बता दिया कि सौरभ के पापा ने पेशाब किया है। इस बात को लेकर सौरभ ने उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।