प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शालिनी सिंह को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शालिनी सिंह को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए महिला थाना में तैनात प्रभारी निरीक्षक शालिनी सिंह को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिस कार्यालय में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शालिनी सिंह को पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।