सेवा संकल्प शिविर में उमड़ी भीड़ योजनाओं के स्टॉलों का ब्रह्मदेव यादव देवा ने किया निरीक्षण

सेवा संकल्प शिविर में उमड़ी भीड़ योजनाओं के स्टॉलों का ब्रह्मदेव यादव देवा ने किया निरीक्षण

शक्ति शरण उपाध्याय

बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के तहत कप्तानगंज विकासखंड में आयोजित पांच दिवसीय शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं कप्तानगंज विधानसभा प्रत्याशी ब्रह्मदेव यादव देवा ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर मौजूद कर्मचारियों से योजनाओं, पात्रता और लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही शिविर में आए लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।शिविर के दौरान गोद भराई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सामग्री प्रदान करने के साथ पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सामग्री मिलने पर महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया ब्रह्मदेव यादव देवा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें उनका हक दिलाना है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचना जरूरी है, ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित न रहे।उन्होंने शिविर में मौजूद विभागीय कर्मचारियों से भी कहा कि पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मचारी, लाभार्थी, महिलाएं एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।