किशोरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। किशोरी फाउंडेशन बस्ती द्वारा सोमवार को सौ शैय्या महिला अस्पताल हर्रैया परिसर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया। मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ की टीम द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ राम नरेश सिंह मंजुल एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता रज्जू रहे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजनो से समाज में जहां लोगों को प्रेरणा मिलेगी वहीं अमूल्य जीवन को भी बचाया जा सकता है। उन्होंने संस्था के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोग उन्हीं को याद करते है जो समाज के लिए कुछ करते है। ऐसे में सेवा एवं समर्पण भाव से काम करते हुए असहायों की मदद करे। कहा कि स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों को संस्था ने सहायता प्रदान की है। संस्था द्वारा महूघाट निवासी पिंट, हर्रैया कस्बा निवासी हजरत अली, मझौवा बाबू निवासी फौजदार सिंह, डुहवा मिश्र निवासी राम जियावन, रेउवा बाबू निवासी आरती सहित छः दिव्यांगो को ट्राइ साइकिल दिया गया। सेवा ब्लड बैंक बस्ती के सहयोग से लगे शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ के चिकित्सक डॉ पंकज कुमार सिंह, डॉ संचित अग्रवाल, डॉ तुषार कांत अरोरा ने शुगर, हार्ट, ब्रेन, न्यूरो, जोड़ो के दर्द, रीढ़ की हड्ड़ी सहित तमाम रोग से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित सलाह दिया। मरीजों को निःशुल्क दवा वितरित किया गया। मैक्स हॉस्पिटल की टीम में चेतन मिश्रा, पूजा सावंत सहित तमाम लोग शामिल रहे। संस्था के अध्यक्ष देवांशु गुप्ता ने अतिथियों का आभार ज्ञापित करते हुए अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर भाजपा नेता आत्मा प्रसाद पाठक, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, एडवोकेट ओम प्रकाश पांडेय, अभिमन्यु सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, मंडल अध्यक्ष शिव चरन जायसवाल, कविता त्रिपाठी, भारती शुक्ला, डॉ विनोद शुक्ल शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, एसपी सिंह, पूर्व सभासद विनय सिंह, फैय्याज अहमद, राजेश प्रकाश श्रीवास्तव, नंदकिशोर यादव, सभासद राम जी सोनी, अमित गुप्ता, अर्पित कसौधन, अनूप श्रीवास्तव, सारंग अरोरा, आनंद गुप्ता, अंशु, सौरभ, वीरेंद्र, आशीष, विशाल राजपाल, दद्दू गुप्ता, राकेश कुमार, दीपक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।