बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई निवासी मुन्नी देवी पत्नी राम निहोर ने गांव निवासी एक परिवार के चार लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके दीवार के निर्माण को गांव निवासी राम महेश, उसके भाई विजय बहादुर, बन्दना पत्नी भगवान दीन रुखमणि पत्नी राम महेश जबरिया रोकने लगे, एतराज जताने पर गाली दी, जब उसने गाली देने से मना किया तो उसे मारने लगे। बीच बचाव करने पहुंची उसकी पुत्री पिंकी, प्रिया को भी गाली देते हुए मारा पीटा। धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत करोगी तो जान से मार देंगे। इतना ही नहीं जिस घर में वह रह रही थी उसे भी आरोपियों ने गिरा दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।