हिस्से की बात को लेकर मारा पीटा

 

बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी कंचन देवी पत्नी राजेश पाण्डेय ने हिस्से की बात को लेकर गाली देते हुए मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि अवधेश पाण्डेय ने हिस्से की बात को लेकर गाली दी। उसे मारा पीटा, बीच बचाव करने आए उसके पति व पुत्र को भी मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।