ईंट से मारकर कुत्ते के पिल्ले को मार डालने का आरोप

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परिवारपुर निवासी एक व्यक्ति पर कुत्ते के पिल्ले को ईंट से वार कर मार डालने का आरोप लगाया गया है। परिवारपुर निवासी रामजनक मौर्या ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी रामकृपाल उर्फ मुन्ना हमेशा गांजा और दारू के नशे में रहता है, गांव के किसी भी व्यक्ति को गाली देता है। एक घर पर मौजूद दो – तीन पिल्लों में से एक पिल्ले को उसने ईंट से धुन डाला जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो गाली देते हुए वह घर चला गया। इसके बाद 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 के आने पर वह घर से बाहर नहीं निकला। उसके जाने के बाद घर के अन्दर से गैता, हसुआ लेकर उसके घर पर पहुंचा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।