जमीनी रंजिश में मारा पीटा, चार पर मुकदमा

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खोभा गांव निवासी रामसूरत निषाद ने गांव के ही चार लोगो पर जमीनी विवाद की रंजिश के चलते रास्ते में घेर कर मारने पीटने, गाली आौर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा है कि पिटाई के दौरान वह बेहोश हो गया। तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी परशुराम निषाद, उसकी पत्नी पुष्पा निषाद, पुत्र संजीव निषाद, कन्हैया निषाद के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।