काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच ( पंजीकृत) की 139 वीं गोष्ठी में हुआ पुस्तक का विमोचन

———————————————

वाराणसी, काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच पंजीकृत, वाराणसी की साप्ताहिक 139 वीं गोष्ठी रविवार को मेरे कार्यालय श्रीवास्तव म्युचुअल फंड सनबीम लहरतारा, यादव कटरा चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में हर्षोल्लास से धूमधाम से मनाया गया।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता आदरणीय अवधेश प्रसाद मिश्र ” मधुप ” मुख्य अतिथि दिनेश दत्त पाठक, संचालन संस्था के उपाध्यक्ष मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, और तदोपरान्त सरस्वती वंदना विमल बिहारी ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

आज की गोष्ठी में डा. विनोद कुमार स्वामी के पुस्तक ” सुर कैसे सधता है काव्य संग्रह ” का विमोचन संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी व अन्य ने किया।

आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, शैलेंद्र अमबष्ट, सिद्धनाथ शर्मा, गोपाल केशरी, सुनील सेठ, दिनेश दत्त पाठक, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, फुर्तीला बनारसी, विमल बिहारी, जितेन्द्र श्रीवास्तव टोपी, अवधेश प्रसाद मिश्र, गणेश सिंह प्रहरी, डा. विनोद कुमार स्वामी, वाहिद इकबाल लोहतवी, टीकाराम शर्मा आचार्य, रामनारायण पाण्डेय, सत्यनारायण जी, व किशन यादव इत्यादि रहे।

आज संस्था ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व संस्था के वरिष्ठ कवि विमल बिहारी के पिता जी स्व. अदालत राय के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रृध्दांजलि अर्पित करवाया। उसके उपरांत संरक्षक श्री सिद्धनाथ शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया उसके उपरांत गोष्ठी को अल्पाहार के बाद विश्राम दिया गया।

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, (पंजीकृत) वाराणसी,