ऋण वसूली के लिए जाने पर मारने पीटने, धमकी देने का आरोप

 

बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के पूरे बेचू निवासी एक व्यक्ति सहित चार पर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। परसरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरा निवासी संदीप सिंह ने हर्रैया पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िक वह ऋण वसूली के लिए पूरे बेचू गांव गया था। जहां गांव निवासी उमेश गुप्ता, हरिकेश यादव पता अज्ञात व दो अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात ने मिलकर उसे गाली दी। गाली देने से मना करने पर मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। मारपीट के दौरान उसका आईडी कार्ड टूटकर कहीं गिर गया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।