बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के दुबौली में अपनी बहन के घर रह रही एक विवाहिता ने ससुराल वालो पर दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, मारपीट कर, जान से मारने की धमकी देते हुए उसे बेलहरा चौराहा पर लाकर छोड़ देने का आरोप लगाया है।
सोनहा थाना क्षेत्र के पिपरहिया निवासी हबीबा खातून ने वाल्टरगंज पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 20 नवम्बर को सादिक अली के साथ हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही महराजगंज जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रनियापुर निवासी उसके पति, ससुर, देवर, सास मिलकर दो लाख रूपए दहेज की मांग को लेकर उसे मारने पीटने, प्रताड़ित करने लगे। 24 जुलाई को उसे गाली देते हुए ससुराल वालों ने मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी और उसे लाकर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेलहरा चौराहा पर छोड़ दिया। ससुराल वालो द्वारा मारपीट कर छोड़ देने के बाद वह अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर अपने बहन के घर दुबौली दूबे पहुंची और वहां रह रही है। उसने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाया। तहरीर के आधार पर वाल्टरगंज पुलिस मामले में आरोपी उसके पति सादिक अली, ससुर साबिर अली, देवर सादाब अली, साहिल, सास कुतबुन के खिलाफ बीएनएस और डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।