बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के चैनपुर राय गांव निवासी ससुराल वालों के खिलाफ एक विवाहिता ने दहेज में अपाची गाड़ी की मांग को लेकर मारने पीटने, उसका मोबाइल तोड़ देने का आरोप लगाया है। ससुराल वालों की प्रताड़ना, मारपीट के चलते विवाहिता अपने मायके कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरू गांव में रह रही है।
मायके में रह रही विवाहिता विजय लक्ष्मी का आरोप है कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के चैनपुर राय निवासी उसका पति दिलीप, ससुर मुंशीराम, सास इन्द्रा और देवर अतिरिक्त दहेज के रूप् में अपाची गाड़ी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते है। मांग पूरी न होने पर 2 दिसम्बर की शाम करीब 6 बजे उसे बुरी तरह से आरोपी ससुराल वालों ने मिलकर मारा पीटा, उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। ससुराल में जीवन असुरक्षित होने के कारण वह अपने मायके चली आई। शिकायत प्रकोष्ठ में उसने प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर कप्तानगंज पुलिस आरोपी पति समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।