बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर निवासी मनोज कुमार सिंह ने गांव निवासी जितेन्द्र सिंह पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आरोपी अपने हाथ में चार-छः चिड़िया मरा हुआ लेकर आया। इसे देखकर उसने जब उसे डांटा तो उसने डंडा से मारा पीटा। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएसकी सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।