चार सगे भाइयों पर मारने पीटने,धमकी देने में मुकदमा

 

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के मैलानी साहेब वाजिद निवासी ओमप्रकाश ने गांव निवासी चार सगे भाइयों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि नाली के विवाद को लेकर गांव निवासी जोगानू, उसके भाई राजाराम, बाबूराम, शिवकुमार उसके दरवाजे पर चढ़ आए। उसे और उसके परिवार के लोगों को गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।