बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने, उसके शोर मचाने पर मारने पीटने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता के अनुसार वह आठ अक्टूबर को रात में अपने मकान से मुर्गी फार्म पर जा रही थी। अभी वह ताजिया रखने वाले स्थान के पास पहुंची थी कि वहां पहले से खड़े गांव निवासी कन्हैया लाल ने उसे अकेली पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। उसके चिल्लाने पर आरोपी और उसके परिवार वालों ने यह कहते हुए मारा पीटा कि झूठा आरोप लगाती हो। बीच बचाव करने आए गांव के ही एक व्यक्ति को मारने के लिए दौड़ा लिया। जब बचने के लिए वह भागा तो घर में घुसकर उसे भी मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर मामले में आरोपी कन्हैया लाल, उसके भाई, पिता और मां के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कप्तानगंज पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।