बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के अटवा पूरे अवधी निवासी शिवजी सिंह ने दो नामजद व दो अन्य अज्ञात पर पैसे के लेनदेन की बात को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि जयगुरुदेव आश्रम मोतीनगर के पास पैसे के लेनदेन की बात को लेकर मोतीनगर निवासी गोलू, उसके पिता संजय और दो अन्य अज्ञात ने मिलकर उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।