युवती से किया बलात्कार,दी जान से मारने की धमकी

 

बस्ती । रूधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर शादी का झासा देकर बलात्कार करने, शादी करने के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के बनके गांव निवासी इरशाद अहमद ने उसे शादी का झांसा दिया। शादी करने की बात का भरोसा दिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ महिला थाना पुलिस बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।