रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों को मारने पीटने में चार पर मुकदमा

 

बस्ती । परसरामपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज निवासी उम्मत अली ने गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी शिवा, चमन लारल, हनुमान, अंशू ने उसके लड़के अरशद व उस्मान को गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान अरशद के बाएं हाथ की कोहनी के पास फ्रैक्चर हो गया, जबकि उस्मान का बाएं हाथ का अंगूठा टूट गया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।