रोडवेज बस ने पिकअप में मारी टक्कर एक की मृत्यु

, बस्ती अयोध्या फोरलेन पर टोल-प्लाजा चौकड़ी के निकट अनियंत्रित रोडवेज बस ने अपने आगे चल रही पिकअप में टक्कर मार दी। अयोध्या के आशापुर देवकली, थाना कोतवाली निवासी पिकअप खलासी सनी यादव की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए हरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पिकअप चालाक लालू यादव घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने बताया कि रोडवेज बस में सवार पांच लोगों को भी चोटें आई हैं। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया में चल रहा है घटना में मृत खलासी सनी यादव का शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे से हटाकर यातायात शुरू कर दिया गया है।
रोडवेज सवार घायलों में प्रियंका दुबे पत्नी मिथलेश दुबौली थाना मदनपुर देवरिया , जुनैद पुत्र फरिदन मठिया, थाना कुचईपुर गोपालगंज बिहार, जयसिंह पुत्र रामरूप जहेदवापुर, थाना उरूवा बाजार गोरखपुर, अमरजीत चौधरी पुत्र सरबजीत, सोनहा थाना सोनहा जिला बस्ती, दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र सहदेव अंधेड़ी,थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती, जितेंद्र यादव रामनगर थाना कोतवाली बांसी, सिद्धार्थनगर गंभीर घायल दो लोगों को जुनैद और जय सिंह को मेडिकल कालेज बस्ती रेफर कर दिया गया है।