जूनियर गाइड के छात्राओं को मंडल में सिलेक्शन होने पर किया सम्मानित – मुस्लिमा खातून
बस्ती। किसान इंटर कालेज बस्ती के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय रैली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की जूनियर गाइड के छात्राओं में अशिका, नैन्सी, सलमा, अमृता, कृती सूफीया, नसरा, तृष्णा , प्रियका , सिमरन , लक्ष्मी , शिवानी, खुशी, निधि, मोनी, अमृता , भारती, खुशबू, रूपाली, आरती को प्रथम स्थान मिला। सीनियर गाइड के छात्राओं में वैष्णवी, नैन्सी , श्वेता तिवारी, श्रेया, आफरीन, यासमीन, जैनब, अशिका खान, पारुल प्रजापति, अनुष्का चौहान, कृती , श्वेता गौतम, चांदनी चौहान , अन्तरा श्रीवास्तव , उर्मिला, सृष्टि वर्मा, सृष्टि चौरसिया , महिमा, रिया, नेहा को दूसरा स्थान मिला। जूनियर गाइड के छात्राओं को मंडल में सिलेक्शन हुआ। विद्यालय की जूनियर गाइडेंस कैप्टन नुसरत फातिमा सहायक गाइडेंस आरिफा खातून सीनियर गाइडेंस कैप्टन अलका पाण्डेय, रीता देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा छात्राओं को तैयार करने में , बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने छात्राओं को विद्यालय में सम्मानित किया। छात्राओं को मंडल के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।