बाढ़ कार्य खण्ड प्रथम के दो तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता के खिलाफ 79 लाख के गबन का मुकदमा

 

बस्ती। बाढ़ कार्य खण्ड प्रथम के दो तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता के खिलाफ कोतवाली थाने में गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन पर बाढ़ बीभीषिका से बचाने के नाम पर 79 लाख रूपए के सरकारी धन का बन्दरबांट करने का आरोप है।
बाढ़ खण्ड प्रथम के सहायक अभियन्ता धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता वीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं सहायक अभियन्ता द्वितीय शीलभद्र सिंह ने तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ कार्य खण्ड प्रथम हरिनरायन सिंह के खिलाफ कोतवाली में शासकीय क्षति धनराशि के 25.08 लाख एवं 53.96 लाख के गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। वर्तमान में दोनो आरोपी अधिशासी अभियन्ता, सेवानिवृत्त हो चुके है। अलग- अलग तहरीर के आधार पर दोनो मामलों में आरोपी अधिशासी अभियन्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत गबन का मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।