बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी बाजार निवासी ससुराल वालों के खिलाफ विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, प्रताड़ित करने, जलाकर मारने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता है, मारा पीटा जाता है। बदचलन, कूल्टा कहा जाता है। इतना ही नहीं गैस लिेंडर से जलाकर उसे मारने का प्रयास किया गया, ससुराल में सचिन ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर नगर थाना पुलिस आरोपी पति राहुल, सास, ननद सहित 12 लोगों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।