बस्ती । रुधौली थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय बहादुरपुर में लगे 19 सीसीटीवी कैमरे और स्वीच बोड को चोर चुरा ले गए। जवाहर नवोदय विद्यालय एक आवासीय सह-शैक्षणिक संस्था है, जिसमें लगभग 550 छात्र, छात्राएं, 50 कर्मचारी मियमित रुप से निवास करते है, लेकिन किसी को भी चोरी की भनक नहीं लगी।
प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने विद्यालय के शैक्षणिक भवन मे लगे पूर्ण रुप से संचालित 19 सीसीटीवी कैमरे तथा स्विच बोर्ड चोरी जाने के सम्बन्ध में रूधौली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।