बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बेलसुही निवासी जगदम्बा प्रसाद ने गांव निवासी अपने दो सगे भाइयों समेत चार पर जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर गाली देने, मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपने हिस्से की भूमि का बैनामा किया है, लेकिन जमीन के विवाद को लेकर उसके भाई अनिरूद्ध, गणेश, भाई गणेश के पुत्र आदित्य और उसकी पत्नी मंजू देवी ने घर में घुसकर गाली देते हुए उसे मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। बीच बचाव करने आई घर की महिलाओं को भी मारा पीटा। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।