रास्ते के विवाद में मारा पीटा, चार पर मुकदमा

 

बस्ती । पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गोबरहिया निवासी राजनारायण शुक्ला ने गांव निवासी चार लोगों पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रास्ते के विवाद को लेकर गांव निवासी शैलेन्द्र शुक्ला उर्फ प्रसिद्ध शुक्ला, उसके भाई प्रमोद शुक्ला, पुत्र आशीष शुक्ला व सोनू शुक्ला ने मिलकर उसे गाली दी, जब उसने गाली देने से मना किया तो उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।