ससुर ने किया दुष्कर्म,सास,पति से शिकायत करने पर मिली गाली और धमकी

 

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने ससुर पर जबरिया कमरे में घुसकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 22 जुलाई को दिन में करीब डेढ़ बजे घर में उसे अकेली पाकर उसके ससुर मो. हनीफ उसके कमरे में घुस गए, उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। सास और पति के आने पर जब उसने उनसे ससुर द्वारा बलात्कार करने की शिकायत की तो ससुर को कुछ कहने की जगह दोनों ने उसे ही इस बारे में अपना मुंह बंद रखने को कहा। गाली और जान से मारने की धमकी दिया। ससुर के दुष्कर्म की शिकार पीड़िता अपने मायके संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र पहुंची। अपने साथ हुई आपबीती बताया। पुलिस को मामले में तहरीर दी गई, लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाया। कोर्ट के आदेश पर सोनहा थाना पुलिस आरोपी ससुर,सास, पति के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।