डिजिटल कंप्यूटर एण्ड टेक्निकल इंस्टिट्यूट चिलमा बाजार पर हर्षोल्लाह से मनाया गया बाल दिवस

बस्ती / चिलमा बाजार। डिजिटल कंप्यूटर एण्ड टेक्निकल इंस्टिट्यूट चिलमा बाजार पर हर्षोल्लाह से मनाया गया (चिल्ड्रेंस डे) बाल दिवस।डिजिटल कंप्यूटर एण्ड टेक्निकल इंस्टिट्यूट चिलमा बाजार बस्ती में देश के प्रथम प्रधानमंत्री बच्चों के चाचा पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन उल्लास के साथ मनाया गया।डिजिटल कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के प्रबंधक मोहम्मद सुहेल ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व की जानकारी देते हुये बताया कि बच्चे नेहरू जी को प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। पंडित नेहरू कहते थे कि बच्चे राष्ट्र के निर्माता हैं। बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उनका ध्यान से और प्यार से लालन पालन किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के भविष्य और कल के नागरिक हैं। श्री सुहेल ने बच्चों को सहज भाषा में बाल दिवस के महत्व परिचित कराया। कहा कि चाचा नेहरू बच्चों में भारत का भविष्य देखते थे।उन्होंने बच्चों को चाचा नेहरू के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाल दिवस पर पेटिंग,प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई।