बस्ती। वाल्टरगज थाना क्षेत्र के पुरैना पाण्डेय गांव निवासी मैनुद्दीन ने दो सगे भाइयों पर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पट्टीदार वाफी अहमद और उसके भाई एजाज अहमद ने मिलकर घर में घुसकर उसके भाई सद्दाम को जबरन सड़क पर खींच ले गए, गाली और जानमाल की धमकी देते हुए उसे मारा पीटा, ज बवह बीच बचाव करने पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।