टीन शेड रखने से मना करने पर मारा पीटा

 

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के बभनान नगर पंचायत के पिकौरा वार्ड नं 2 शिवाजीनगर निवासी दिलीप कुमार त्रिपाठी ने पिता और उसके दो पुत्रों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पिकौरा वार्ड नं0 2 शिवाजीनगर में विवादित जमीन पर टीन शेड रखने से मना करने की बात को लेकर राज बहादुर, उसके दो पुत्रों अनमोल जायसवाल, सूरज जायसवाल ने गाली देते हुए उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।