बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के वैष्णोपुर निवासी अंकुर यादव ने एक व्यक्ति पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पूर्व के झगड़े को लेकर बेनीपुर निवासी शक्ति यादव ने उसे गाली दी, जब उसने गाली देने से मना किया तो उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।