बकरी ने खाया आम का पौधा, शिकायत करने पर मारा पीटा

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सुअरहा कला गांव निवासी सोना पत्नी राजू ने गांव निवासी दो लोगों पर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी मिथुन की बकरी ने उसके आम का पौधा खा लिया, जिसकी शिकायत उसने उससे की, जिस पर आरोपी और उसके भाई सूरज ने मिलकर उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।