बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी विवेक ओझा ने नगर थाना क्षेत्र के दुबखरा निवासी तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों पर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने, कार क्षतिग्रस्त कर देने का आरोप लगाया है। नगर पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि दुबखरा में वह फैमली रेस्टोरेंट एवं ढाबा चलाता है। जहां दुबखरा निवासी सुरेन्दर कुमार काम करता है। 6 नवम्बर की रात दुबखरा निवासी आनन्द सागर यादव, उसके भाई अनूप सागर, अनुज सागर व पंकज यादव, .घनश्याम यादव ने पहुंचकर सुरेन्दर को मारने पीटने लगे, जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर गाली और जान से मारने की धमकी दी। जब वह बीच बचाव करने पहुंचा तो पंकज यादव ने राड से उसे भी मारा और उसकी कार के पिछले हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।