घर में घुसकर भाई, बहन को मारने पीटने में पांच पर मुकदमा

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के चनुआ महरई निवासी कुलदीप मौर्या ने गांव निवासी पांच लोगों पर घर में घुसकर उसे और उसके भाई, बहन को मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बिना किसी बात के गांव निवासी रामकौल चौधरी, उसका भाई संदीप, गोविन्द, अरविन्द, बहन नीलू उसके घर में घुस आए। उसे और उसके भाई को मारा पीटा, बीच बचाव करने पहुंची उसकी बहन को भी मारा पीटा और जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।