बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मुजहना निवासी फूला देवी पत्नी संन्तोष कुमार ने गांव के ही 9 लोगों पर पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर गाली देते हुए घर में घुसकर मारने पीटने, जान माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी सुरेन्द्र, सुनील, महेन्द्र, आशाराम सहित 9 लोगों पर घर में घुसकर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।