सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह 10 नवंबर को

बस्ती, पटेल स्मारक संस्थान (कुर्मी बोर्डिंग) बस्ती के छत्रपति साहूजी महाराज सभागार में 10 नवम्बर दिन रविवार को दिन में 11.00 बजे भारत रत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में सांसद रामप्रसाद चौधरी मुख्य अतिथि होंगे साथ ही पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, महेन्द्रनाथ यादव, कविन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद अरविन्द चौधरी तथा जिपं.स संजय चौधरी उपस्थित रहेंगे। संस्थान के महामंत्री डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने संस्थान के सदस्यों व पदाधिकारियों को सपरिवार उपस्थित रहने की अपील किया है।